फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: एससी-एसटी एक्ट के दो मामलों में सपा नेता जुगेंद्र यादव को अदालत में किया गया पेश, रखा अपना पक्ष

Thu, 20 Apr 2023 06:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दोनों ही मामलों में पुलिस ने जुगेंद्र सिंह को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया। जहां अपना पक्ष पेश करने के बाद जुगेंद्र सिंह को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह को एससी-एसटी एक्ट के दो मामलों में बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां मुकदमों के संबंध में अदालती कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक सुनील भारद्वाज ने बताया कि 17 जून 2022 को मलावन थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी गीतम सिंह ने जुगेंद्र सिंह व उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आए आरोपपत्र के संबंध में जुगेंद्र सिंह को अदालत में तलब किया गया। इस मामले में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ आरोप निर्धारित कर पत्रावली सबूतों में चल रही है।

वहीं जैथरा थाने में 3 जून 2022 को रामेश्वर दयाल निवासी गांधीनगर कस्बा जैथरा द्वारा दर्ज कराए मामले में भी आरोपपत्र पर लिए प्रसंज्ञान के बाद अदालत ने आरोपी जुगेंद्र सिंह को तलब किया। ऐसे में दोनों ही मामलों में पुलिस ने जुगेंद्र सिंह को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया। जहां अपना पक्ष पेश करने के बाद जुगेंद्र सिंह को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - Akshay Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानें कितना हुआ महंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें