फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक महीने बाद थी शादी... इससे पहले जागी हवस, वीडियो गेम दिखाने के बहाने बच्ची से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 12:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एक महीने बाद आरोपी की शादी.होनी वाली थी। इससे पहले उसकी हवस जागी। वीडियो गेम दिखाने के बहाने पांच वर्ष की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बालिका को वीडियो गेम दिखाने के बहाने ले जाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका ने मां को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने बताया कि उसकी एक माह बाद शादी होने वाली थी।

विज्ञापन


घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे पांच वर्षीय बालिका पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई। उस दौरान घर में सिर्फ आरोपी खेतपाल मौजूद था। उसने बालिका को कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर वीडियो गेम खिलाने के बाद बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद बालिका रोते हुए घर पहुंची। मां ने उसे चुप कराया। इसके बाद पूछताछ की। वह उसे लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। मगर, घर पर नहीं मिला। इसके बाद बालिका की मां उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी खेतपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें