आगरा। श्री यमुना शुद्धिकरण जनचेतना अभियान की ओर से श्री यमुना प्राकट्योत्सव का सोमवार को संजय प्लेस स्थित राइजिंग पार्क में पोस्टर विमोचन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष पं. अश्वनी कुमार ने बताया कि मंगलवार को हाथी घाट पर शाम 6 बजे यमुना के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष यह उत्सव चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को यमुना के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव में पहले दुग्ध अभिषेक होगा। इसके बाद पूजन कर एक हजार दीपकों से आरती की जाएगी। इस मौके पर धीरज मोहन सिंघल, सुधीर पचौरी, राजेश सिंह, संदीप सिंह, अवधेश उपाध्याय, पीके गुप्ता, अलका सिंह, गोवर्धन सोनेजा आदि मौजूद रहे।