फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पड़ौसी: 10 साल की बच्ची को मोबाइल में दिखाई अश्लील फिल्म, फिर पार की दरिंदगी की सारी हदें

Mon, 27 Feb 2023 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 10 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दरंदगी की सारी हदें पार कर दीं। मासूम बच्ची को बहाने से अपने घर बुलाया। इसके बाद उसे मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ी, तो उसे किसी से इस बारे में न बताने की धमका कर भाग गया। बच्ची अपने घर पहुंची, तो वो शांत थी, परिजनों ने जब कारण पूछा, तो उसने सबकुछ सच-सच बता दिया। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे तब तक वह भाग निकला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पर पूर्व में भी एक मामला दर्ज है।

इस बहाने से बुलाया पड़ोसी ने

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर आरोपी युवक ने पड़ोस की ही रहने वाली 10 साल की बच्ची को सब्जी देने के बहाने घर पर बुलाया था। बालिका सब्जी लेकर गई तो उसने उसे घर में बिठा लिया। पड़ोसी ने बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ी, तो उसे किसी से इस बारे में न बताने की धमका कर भाग गया। पीड़िता ने घर आकर परिजन घटना की जानकारी दी तो घरवाले आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी वहां नहीं मिला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टूट गई शादी: लग्न समारोह में नहीं पिलाई शराब, लड़की वालों ने दी धमकी- अब बरात लाओगे तो लाठी-डंडों से पीटेंगे

थाने पहुंचा पीड़ित पिता

इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ दूसरे राज्य में रह रहा था। दो माह पूर्व ही वह मकान बनवाने के लिए गांव आया है। यहां उसकी बच्ची लोगों को जानती नहीं है। पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 पीड़ित पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बेवर के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें