फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खून से लथपथ छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचा किशोर, सहमी बालिका ने जो बताया... सुन सभी रह गए हक्का-बक्का

Wed, 28 Aug 2024 11:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

खून से लथपथ तीसरी की छात्रा को पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला डॉक्टर को शंका हुई तो उसने बच्ची की काउंसलिंग की। सहमी बालिका ने जो बताया उसे सुनकर सभी हक्का-बक्का रह गए। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में तीसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी की घटना सामने आई है। बालिका की हालत देख घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


घटना ताजगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पड़ोस में रहने वाले किशोर ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बालिका से घिनौना काम किया। हालत बिगड़ने पर वह खुद बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां बताया कि बालिका उसके घर खेल रही थी, इसी समय सीढ़ियों से गिर गई।  

उधर बच्ची को धमकी देकर डरा दिया था कि किसी को यह बात बताई तो उसका गला घोंट देगा। इससे पहले तो बालिका कुछ नहीं बता रही थी। उसकी हालत देख महिला चिकित्सक को शंका हुई। उसने बालिका की कांउसलिंग की। कई घंटे काउंसलिंग के बाद बालिका ने सच बोल दिया।  
 
विज्ञापन

हकीकत सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। अस्पताल स्टाफ भी भौचक्का रह गया। इसके बाद घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी देखें- आगरा में हॉस्पिटल में बालक की मौत पर हंगामा... स्टाफ ने घरवालों को पीटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें