फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पड़ोसी ने लगा दिए महिला के आंगन की ओर कैमरा, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र निवासी महिला ने पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने अपने घर से उनके आंगन की ओर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है। उसका ड्राइवर अभद्रता करता है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि शिवाल नामक व्यक्ति ने पड़ोस का मकान खरीदा है। आरोप है कि शिवाल आए दिन अपने ड्राइवर अली को भेजकर उनके और उनके पति के साथ गाली-गलौज कराते हैं। जान से मारने की धमकी दिलवाते हैं। उन्हें डराने के लिए छह बाउंसर भी रखे हैं। इससे उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आरोपी ने उनके घर के आंगन की ओर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। इससे घर के अंदर की गतिविधियां रिकॉर्ड हो रही हैं और उनकी निजता का उल्लंघन हो रहा है। पीड़िता ने कैमरे और गाली-गलौज की वीडियो क्लिपिंग पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें