आगरा के शाहगंज क्षेत्र की मुरली विहार कॉलोनी में पड़ोसी ने चोरी की नीयत से घर के बाहर लगा बिजली मीटर तोड़ दिया। पीड़िता शांति ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शांति सिंह आठ महीने से अपने मकान में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर हैं। आरोप के मुताबिक, वह पड़ोसी महेंद्र सिंह उर्फ रिंकू और उसके परिजन की गालीगलौज व धमकियों से परेशान थीं। सुरक्षा के लिए उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। 26 जून की रात 1:56 बजे महेंद्र सिंह उनके घर के गेट पर आया। उसने बिजली मीटर तोड़कर नीचे गिरा दिया। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। हालांकि, इन्वर्टर चालू होने के कारण घर की लाइट और सीसीटीवी कैमरे चलते रहे। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।