फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापरवाह स्कूल संचालकों ने नहीं किए छात्रवृत्ति फॉर्म फॉरवर्ड

Sat, 19 Sep 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्कूलों में प्रवेश के बाद संचालक छात्र हित के काम भूल जाते हैं। जिले के सैकड़ों स्कूल संचालकों ने छात्रों के आवेदन करने के बाद भी डेटा को छात्रवृत्ति के पोर्टल पर फॉरवर्ड नहीं किया है। इससे इनकी छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अगले तीन दिन में यह काम पूरा नहीं किया गया तो संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल ने बताया जिले की 984 स्कूल और कॉलेज ऐसे है जिनमें पढ़ने वाले दशमोत्तर (कक्षा 9 व 10) और पूर्व दशम (कक्षा 11-12) में छात्र ने आवेदन पूर्ण कर लिया है। इसके बाद भी इन संस्थाओं के प्रबंधक व नोडल अधिकारी ने छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन का सत्यापन कर फॉरवर्ड नहीं किया है। इसे फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। मात्र तीन दिन में इतनी बड़ी संख्या में फाॅर्म को फॉरवर्ड करना आसान नहीं है। इन कॉलेजों की लापरवाही से पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं। इन संस्थानों को समाज कल्याण विभाग से लगातार सूचना भेजी जा रही है। इसके बाद भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें