फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवही: पालिका की लापरवाही पड सकती है सेहत पर भारी

विज्ञापन
कासगंज के प्रभुपार्क में नलकूप परिसर में उगी घास । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका के द्वारा नलकूपों के आसपास के क्षेत्र व परिसर की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता। पालिका की यह लापरवाही कभी लोगों की सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। गंदगी के चलते पानी के दूषित होने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इस ओर पालिका का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

पालिका ने शहर के प्रभु पार्क में एक बड़े से परिसर में नलकूप लगवा रखा है। इसी परिसर में एक ओवर हैड टेंक व एक अंडर ग्राउंड टैंक भी बना हुआ है। इस परिसर की सफाई को लेकर पालिका गंभीर नहीं है। इस परिसर में जगह जगह काफी घास उगी हुई है। वहीं जिस स्थान पर नलकूप की मशीन लगी हुई है वहां पानी की लाइन से रिसाव होता रहता है, जिसका गंदा पानी होंदी में जमा होता रहता है। इसकी सफाई न होने से मच्छर पनप रहें हैँ।
इसी तरह से शहर की गंगेश्वर कालोनी क्षेत्र में बने नलकूप परिसर का हाल बेहाल है। इस परिसर में नलकूप के अलावा ओवर हैड टैंक भी बना हुआ है। इस परिसर में भी गंदगी का अंबार है। पालिका के द्वारा सफाई को लेकर बरती जा रही लापरवाही कभी भी पेयजल को दूषित कर सकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूपों के आसपास के क्षेत्र एवं परिसर की समय समय पर सफाई कराई जाती है। शीघ्र ही घास झाड़ियों को हटवाया जाएगा।- हर्ष वर्धन अवर अभियंता, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें