फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 7593 गर्भवती महिलाओं को मिला मातृत्व योजना का लाभ

Wed, 15 Feb 2023 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती महिलाओ और उनके बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए शासन से 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। वर्ष 2022 में 7593 महिलाएं योजना का लाभ ले चुकी हैं। जिससे जिले ने मंडल में दूसरा एवं प्रदेश में 14 वां स्थान प्राप्त किया है। शासन ने गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों को उचित पोषण के लिए वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत तीन चरणों में महिलाओं को 5 हजार रुपये की धनराशि देने की व्यवस्था की गई। काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा देना और उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए योजना शुरू की गई है। ताकि महिलाएं प्रसव के दिनोंं में अपनी तथा प्रसव के बाद अपने बच्चों का पर्याप्त पोषण कर सके। ताकि वे व उनका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य बना रहे। इस योजना का लाभ पहली वार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को मिलता है।
विज्ञापन

लाभार्थी रवीना बताती हैं कि गर्भावस्था के समय ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण कराया। घर में पहले बेटी पैदा हुई है, तीन किस्तों में हमें पांच हजार रुपए की धनराशि मिलनेेेे से यह रुपये मेरे और बच्ची के पोषण के काम आ रहा है।
लाभार्थी मुस्कान ने बताया कि प्रथम प्रसव के दौरान मातृ वंदना योजना का लाभ मिला है 7 इस योजना के बारे में आशा के माध्यम से जानकारी मिलने पर पंजीकरण कराया। तीन किश्तों में पांच हजार रुपये का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन

इस तरह योजना का लाभ
रजिस्ट्रेशन होने पर -1000
प्रसव पूर्व पहली जांच पर-2000
बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण का पहला चक्र पूरा होने पर 2000
जिले में पांच साल में 44650 महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। पीएएमवीवाई पोर्टल पर इस साल जिला दूसरे स्थान पर एवं प्रदेश में 14 वें स्थान पर आया है - डाॅ. अवध किशोर प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें