फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज की सुरक्षा में लापरवाही...युवक ने किया शर्ट का प्रचार, जांच में जुटे सीआईएसएफ और एएसआई

Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में ताज की सुरक्षा में फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक युवक का स्मारक में शर्ट का प्रचार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ताज में शर्ट का प्रचार करता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के अंदर व 500 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के उत्पाद के प्रचार या विज्ञापन के फोटो, वीडियो शूट करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद एक वस्त्र विक्रेता ने वीडियो शूट किया।
विज्ञापन


वस्त्र विक्रेता ने अपने साथी के माध्यम से वीडियो बनाकर वायरल किया। ताजमहल की सुरक्षा में लगी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो कब बनाया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। वीडियो में ताजमहल के सेंट्रल टैंक के पास युवक कपड़ों का प्रचार करता दिख रहा है। करीब 31 सेकंड के वीडियो में युवक चार-पांच शर्ट दिखाते हुए पांच सौ रुपये में चार शर्ट का ऑफर देता नजर आया।

ताजमहल में प्रवेश से पूर्व सीआईएसएफ की निगरानी में कड़ी जांच होती है। फिर भी वीडियो के लिए कई शर्ट अंदर लेकर पहुंचना ताज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी होने पर शोरूम संचालक ने माफी मांगी। उन्होंने वीडियो भी डिलीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें