फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इबादत का नूर तो कहीं एक चिराग तक नहीं...आयशा और जेबा मकबरा उपेक्षा का शिकार, जानें कौन हैं दोनों बहनें

Wed, 07 Jan 2026 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह प्रमोद सिंघल, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कहीं इबादत का नूर है तो कहीं एक चराग भी नहीं। एक तरफ सजदों की बहार है तो दूसरी ओर वीरानियां। खानदान वही है, फिर ये आलम क्यों है। अपनी बेटियों की कब्रों को जर्जर हाल में देख हजरत शेख सलीम चिश्ती की रूह भी कहां सुकून पाती होगी।
विज्ञापन
आयशा और जेबा मकबरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी के सीकरी खानुआ मार्ग पर जौताना की पहाड़ी स्थित आयशा-जेबा का मकबरा बेहद खराब हालत में है। मुगलकालीन स्थापत्य कला का यह मकबरा देखरेख नहीं होने से क्षतिग्रस्त हो चुका है। लाल पत्थर से निर्मित यह मकबरा कभी क्षेत्र की पहचान था, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से संरक्षित न होने के कारण इसकी मरम्मत नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हजरत शेख सलीम चिश्ती की दो बेटियों आयशा और जेबा का यह मकबरा मुगलकालीन होने के बावजूद एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के संरक्षित स्मारकों की श्रेणी में नहीं है। मकबरे के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। बारिश के कारण इमारत को नुकसान पहुंचा है। मुख्य द्वार के दरवाजे भी टूटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने दो दरवाजों पर ईंटों की दीवार लगाई है, वह भी क्षतिग्रस्त हो रही है। साल में एक बार उर्स पर इसकी सफाई स्थानीय लोग ही कर देते हैं। दो साल पहले मकबरे में चोरों ने एक जाली को तोड़कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया था।

विज्ञापन



संरक्षित धरोहर में शामिल करने की मांग
इतिहास प्रेमियों ने आयशा-जेबा के मकबरे का संरक्षण करने की मांग की है। पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह का कहना है कि संरक्षित श्रेणी में नहीं होने के चलते कोई भी संरक्षण का कार्य नहीं करा सकते।
विज्ञापन



3 किमी दूर जंगल में आयशा-जेबा का मकबरा
हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में उनके सभी परिजन और वंशजों की कब्रें हैं। उनकी बेटियों आयशा और जेबा का मकबरा दरगाह से तीन किमी. दूर जंगल में बना हुआ है। इस मकबरे की खासियत है कि पहाड़ी पर बना बुलंद दरवाजा चारों ओर से काफी दूर से नजर आता है, लेकिन इस मकबरे से बुलंद दरवाजा दिखता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें