फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीट आज, 21 केंद्रों पर 10 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन रविवार 3 मई को शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर होगा। इसमें करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र पर 11 बजे से प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्र के अंदर प्रवेशपत्र के साथ एजेंसी की ओर से सुझाए गए प्रपत्रों के अलावा सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को पेन भी केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) हर साल चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन करती है। आगरा में नीट के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 10,061 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एनटीए की ओर से जारी की गई सूचना में परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय से तीन घंटे पहले 11 बजे केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

केंद्र का गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान परिधान के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को आधी आस्तीन के सादे और आरामदायक कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। वहीं फैंसी और कढ़ाईदार कपड़े, गहने, जूते और हाई हील से बचने का सुझाव भी दिया गया। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, कैलकुलेटर, हाथ की घड़ी आदि को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी करवाने वाले डॉ. ललितेश यादव बताते हैं कि परीक्षा केंद्र पर छात्रों को प्रवेशपत्र का प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से ले जाना होगा। इसके बिना किसी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, फोटोयुक्त आईडी प्रूफ और सफेद पृष्ठभूमि पर 4x6 इंच की रंगीन फोटो जिसे प्रोफार्मा (एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किया गया) पर चिपकाया गया हो, ले जाना अनिवार्य है।




तीन घंटे की परीक्षा में परीक्षार्थियों को 180 प्रश्नों को हल करना होगा यानी हर एक सवाल के लिए एक मिनट का समय होगा। सही जवाब के लिए जहां 4 अंक मिलेंगे, वहीं हर गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा। परीक्षा की तैयारी करवाने वाले जय वर्मा कहते हैं कि परीक्षार्थी प्रश्न को हल करने के साथ ही ओएमआर शीट भी साथ के साथ भरते रहें। अंत में हड़बड़ी में कई बार परीक्षार्थी सही प्रश्न को भी ओएमआर भरते समय गलत कर देते हैं। तुक्के में कोई सवाल हल न करें।


एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले हल्का नाश्ता जरूर करके जाएं। रात को पूरी नींद लें। अपनी तैयारी पर भरोसा रखकर शांत मन से परीक्षा दें। गर्मी को देखते हुए पानी की बोतल में ग्लूकोज या इलेक्ट्रॉल मिलाकर जरूर ले जाएं ताकि परीक्षा के दौरान ऊर्जा बनी रहे और थकान महसूस न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें