फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन : नीट काउंसिलिंग में लगी भीड़, नियम तार-तार

विज्ञापन
एसएन हॉस्पिटल में नीट की काउंसलिंग कराते छात्र-छात्रा - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रही यूजी नीट काउंसिलिंग में भारी अव्यवस्था रही। सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया। गेट के बाहर छात्र और उनके परिजनों की भीड़ जमा थी। झुंड में खड़े थे, सभी के मास्क भी नहीं लगा हुआ था।
विज्ञापन

एसएन की सात मंजिला इमारत में काउंसिलिंग हो रही है। यहां चार मेडिकल कॉलेजों मेें प्रवेश के लिए कई शहरों से सुबह से ही अभ्यर्थी और उनके परिजन पहुंच गए थे। गेट पर भीड़ जुट गई। धक्का-मुक्की भी हुई। इस भीड़ में कई लोग मास्क भी नहीं पहने हुए थे। यहां पर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। गार्ड तैनात थे लेकिन उन्होंने लोगों को कतार में उचित दूरी पर खड़ा नहीं कराया।
यही हाल काउंसिलिंग कक्ष का रहा। यहां पर डेस्क पर झुंड में शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा था। दो गज की दूरी का भी पालन नहीं हो रहा था।
गार्ड लगाए हैं, फिर से निर्देश देता हूं
काउंसिलिंग के लिए अतिरिक्त गार्ड लगाए हैं, सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सख्त निर्देश भी दिए हैं। कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए काउंसिलिंग प्रभारी को फिर से निर्देशित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें