फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीम, बबूल और बेर के पेड़ काट डाले, आग भी लगाई

Tue, 19 May 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जैतपुर के मढ़ेपुरा गांव में सड़क किनारे से पेड़ों का कटान
विज्ञापन
बाह। मढ़ेपुरा में सड़क किनारे पर खड़े नीम, बबूल और बेर के हरे पेड़ काटे दिए गए। पेड़ों के काटे जाने की तस्वीरें सामने आने पर वन विभाग की टीम जांच में जुटी है। रविवार को बाह से मढ़ेपुरा के लिए जाने वाली सड़क पर मढ़ेपुरा गांव में सड़क किनारे खड़े नीम, बबूल और बेर के पेड़ कुल्हाड़ी से काट दिए गए। मौके पर लकड़ी और पेड़ों के ठूंठ तस्वीरों में दिख रहे हैं। पास में ही पेड़ों की टहनियां भी पड़ी हैं, आग भी लगाई गई है। इससे पेड़ों की झुलसी हुई पत्तियां दिखाई दे रही हैं, नीचे राख भी पड़ी है। इस संबंध में पूछे जाने पर जैतपुर के रेंजर कोमल सिंह ने बताया कि पेड़ काटे जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वन विभाग की टीम जांच के लिए भेजी है। जांच बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें