फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने रायपुर में 3 युवकों को जिंदा जलाया, यूपी से निकले थे ट्रक में सामान लादकर

Tue, 14 Aug 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसागंज
विज्ञापन
पीड़ितों के परिजन
विज्ञापन

सिरसागंज के कठफोरी के ट्रक मालिक को गाजियाबाद से रायपुर जाने का भाड़ा मिला तो उसने अपने भाई सहित एक अन्य चालक और हेल्पर को ट्रक के साथ माल ले जाने के लिये भेज दिया। लेकिन सोमवार को खबर आयी कि रायपुर से कुछ पहले तीन शव मिले हैं। यह तीनों शव यहां से ट्रक लेकर गए युवकों के बताए गए हैं। तीनों नक्सली हमले का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन


कठफोरी निवासी अंजू पुत्र हरिदत्त अपना ट्रक भाड़े पर चलाते हैं। चार अगस्त को उन्हे गाजियाबाद से रायपुर छत्तीसगढ मैटी ले जाने का भाड़ा मिला तो उन्होंने अपने भाई संजू बघेल (28) , दिनेश (32) पुत्र गंगादास निवासी कठफोरी और राजकिशोर (30) पुत्र रामचंद्र निवासी सिरसागंज को ट्रक लेकर कठफोरी से गाजियाबाद भेज दिया। 

तीनों लोग गाजियाबाद से माल लाद कर रायपुर के लिये रवाना हो गये। सात अगस्त को जब अंजू ने अपने भाई संजू बघेल से बात की तो संजू ने बताया कि वह रायपुर से बीस किलो मीटर दूर रह गया है और एक दो घंटे में गोदाम तक पहुंच जाऐगा। लेकिन उसके बाद से ही तीनों के मोबाइल काम करना बंद हो गये। सात अगस्त की शाम से किसी से कोई संपर्क नहीं हो सका तो अंजू के साथ अन्य लडकों के परिवारीजन भी रायपुर के लिये रवाना हो गये। 
विज्ञापन


अंजू ने बताया कि वहां पर पुलिस हमारे मामले की घटना की रिपोर्ट लिखने को तैयार ही नहीं थी। किसी तरह से अंजू ने अपनी रिपोर्ट रविवार की रात में दर्ज करायी लेकिन सोमवार की सुबह दस बजे पुलिस को रायपुर से बीस किलोमीटर पहले ही एक नाले के नीचे तीन जले हुऐ शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अंजू ने तीनों शवों की पहचान कर ली है। जबकि माल से लदा ट्रक गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें