शारदीय नवरात्र में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 22 ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्थी की है। इसके साथ ही नवंबर में निरस्त रहने वाली चार गाड़ियों की सूचना भी जारी की गई है।
रेलवे की ओर से शारदीय नवरात्र मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 22 सितंबर से 6 अक्तूबर तक कई ट्रेनों को विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर विंध्याचल में लगने वाले मेले में आगरा से सैकड़ों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है। इसमें हावड़ा-जोधपुर, हावड़ा-बीकानेर, जोधपुर-हावड़ा, बीकानेर-हावड़ा-पुरी-आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल-पुरी, लोकमान्य तिलक-पाटिल पुत्र, पाटिल पुत्र-लोकमान्य तिलक, जोगबनी-आनंद विहार, आनंद विहार-जोगबनी, दिल्ली-कामाख्या, कामाख्या-दिल्ली, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़, डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी, गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर, एसएमबीटी बेंगलूरू-दानापुर, दानापुर-एसएमबीटी बेंगलूरू में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस और बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस को 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
नवंबर में चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त
पूर्वी रेलवे के दुर्गापुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य होने की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस, आगरा कैंट-हावड़ा एक्सप्रेस, कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस और आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। ये ट्रेनें 20 नवंबर से 22 नवंबर तक निरस्त रहेंगी।