फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: वैष्णो देवी के लिए चलेंगी दो विशेष ट्रेनें, शाकाहारी खाने से लेकर होटल तक, IRCTC करेगी व्यवस्था

Sun, 11 Sep 2022 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नवरात्र में वैष्णो देवी दर्शन के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार ट्रेन में बैठने से लेकर होटल में ठहरने तक की व्यवस्थाएं आईआरसीटीसी द्वारा की जाएंगी।
विज्ञापन
train to vaishno devi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी दो विशेष थर्ड एसी भारत गौरव ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेनें 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक संचालित होंगी। इसमें चार रात व पांच दिन का पैकेज है। ट्रेन में बैठने, उतरने की सुविधा दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से उपलब्ध होगी। 

इतना है पैकेज 

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) की तरफ चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेन में 3 एसी क्लास ट्रेन यात्रा का टिकट, यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, रेलवे स्टेशन से होटल की ऑटो यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था आदि शामिल है। इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। एक व्यक्ति के ठहरने के लिए पैकेज का मूल्य 13,790 रुपये और दो, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 11,990 रुपये प्रति व्यक्ति है।

इस तरह कर सकते हैं बुकिंग 

 यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कराई जा सकती है। आगरा कैंट स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें