23एमएनपी-45-नवरात्र को लेकर नारियल की खरीदारी करते लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस ने संकट के बीच भी लोगों में धार्मिक आस्था कम नहीं हो रही है। सोमवार को लोग घरों से बाहर निकले और बुधवार से शुरू होने जा रहे नवरात्र की खरीदारी की। हालांकि मंदिरों में कोई तैयारियां नजर नहीं आईं।
बुधवार से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। सोमवार को नवरात्र को लेकर लोग घरों से बाहर निकले। नारियल, माता की चुनरी व कलश आदि की खरीदारी की। भक्तों का कहना था कि यदि माता के मंदिर बंद रहे तो घरों में ही माता की कलश स्थापना के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। नगर के प्रमुख बाजार में दोपहर बाद माता की पूजा अर्चना से संबंधित दुकानें खुलीं तो लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंचे।
माता मंदिर के कपाट नवरात्र में रहेंगे बंद
घिरोर। कस्बे के नाहिली रोड स्थित गमा देवी मंदिर पर नवरात्र में होने वाले कार्यक्रम को स्थिगित कर दिया गया है। नीरज शाक्य ने बताया कि कोरोना से निजात के लिए जनता की भलाई को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। नवरात्र में मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे।