मैनपुरी। नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को जिलेभर में मां दुर्गा के नवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने माता के मंदिरों में पहुंच पूजा अर्चना की। व्रत खोलकर कन्याओं को भोज कराया। साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।
नवमी पर शहर के मां शीतला देवी मंदिर में मेले जैसे हालात रहे।
यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता के मंदिर में मत्था टेका और मनोकामना मांगी। भक्तों ने यहां पूजा अर्चना के बाद कन्या भोज का आयोजन करते हुए अपना व्रत खोला। पास में ही स्थित माता काली के मंदिर में भी मेले जैसे हालत रहे। यहां पहुंचे भक्तों ने माता के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ परसाद चढ़ाया। इसके अतिरिक्त संतोषी माता मंदिर व जिले भर के माता मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की। जगह-जगह स्थापित माता की प्रतिमाओं पर अंतिम दिन हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया।
शीतला देवी मंदिर पर सदर विधायक राजकुमार यादव व उनके सहयोगियों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। वहीं, बेवर में मां ज्वाला देवी शक्तिपीठ रसूलाबाद, इटावा रोड देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर रामबाग मोटा रोड पर भी देर रात तक भक्तों ने भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा की और मनौतियां मांगीं। जीटी रोड बाईपास स्थित दुर्गा महोत्सव पंडाल, इटावा रोड पर बबलू मिश्रा की बिल्डिंग के पास, सदर चौराहा, अस्पताल तिराहा, मोटा रोड आदि स्थानों पर जगह-जगह मातारानी के भंडारे लगे। उधर, आलीपुर खेड़ा में कई जगह जगह भंडारों का आयोजन कराया गया।
इसमें प्रसाद के रूप में हलवा, पूड़ी, शर्बत, फल वितरण कर भक्तों ने पुण्य कमाया। गमा देवी मंदिर, मेनबाजार, आलीपुर पट्टी, कालीमाता मंदिर आदि जगहों पर भक्तों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सर्वेश कश्यप, राजू कश्यप, बबलू दीक्षित, आकाश कश्यप, आशीष शाक्य, संजीत वर्मा, रंजीत वर्मा, रामविलास, नन्हें, सोहित सेठी आदि लोग मौजूद रहे।
----
घिरोर में भक्तों ने बांटा प्रसाद
घिरोर। कस्बा के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर हलुआ तथा सब्जी का परसाद वितरित किया गया। माता के मंदिरों में माता के जयकारों गूंजते रहे। इस मौके पर आलोक मिश्रा, सचिन गुप्ता, गोविंद गुप्ता, प्रदीप जैन, विपुलव जैन, आकाश जैन, तरुण शर्मा, चंद्रप्रताप सिंह चौहान, मोहन भदौरिया, शिव मंदिर पर रिप्पू यादव, गौरांग गर्ग, रचित अग्रवाल, वैभव गर्ग, सचिन गर्ग, रिशू गर्ग, पुनीत गर्ग आदि भक्तों ने प्रसाद वितरित किया गया। भाजपाइयों ने मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर संदीप पाठक के नेतृत्व में पहुंचकर सफाई कार्य किया।
----
हवन में आहुति डालकर मांगी मनोकामना
कुरावली। नवरात्र के अंतिम दिन क्षेत्र में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जाहरवीर महाराज मंदिर नगला चेनी पर नवरात्र के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटेलाल गुरुद्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां दी गईं। इस अवसर पर जय सिंह सोलंकी, बल्ले, धर्मेंद्र गिहार, आशीष बर्मा, अवनीश यादव, टिंकू यादव, अमन कश्यप, राकेश कश्यप, सागर शाक्य, बंटी उर्फ गंभीर आज तमाम लोग उपस्थित थे।
----
करहल में दुर्गा महोत्सव की रही धूम
करहल। क्षेत्र में नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा महोत्सवों की धूम रही। जगह-जगह माता की पूजा अर्चना के साथ भंडारे आयोजित हुए। कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संजीव यादव ने नगर के मोहल्ला तपा की नगरिया, खेड़ा आदि स्थानों पर पहुंचकर माता भगवती की आरती उतारी। इस दौरान सभासद कल्पेंद्र भारतीय, राकेश, मनोज, दिनेश, प्रदीप, सुभाष, जसराम, विवेक, सत्येंद्र, राजा आदि ने हवन यज्ञ में आहुतियां दीं।
----
माता की नवमी शक्ति की हुई पूजा
भोगांव। श्रीदेवी मेला समिति द्वारा पीपल मंडी स्थित राज मार्केट मेें चल रहे दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम का समापन हो गया। पंड़ित मुकेशानंद महाराज ने मां दुर्गा की नवमी शक्ति सिद्धिदात्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देवी पुराण के अनुसार भगवान शंकर ने माता सिद्धिदात्री की कृपा से सिद्धि की प्राप्ति की। इस दौरान डॉ. मनोज दीक्षित, उपमा दीक्षित, आशाराम, मनींद्र गुप्ता, रवनीश दुबे, आशीष पाठक, सुरजीत राठौर, अस्तेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।