फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय छात्रा की मौतः इंसाफ के लिए माता-पिता ने शुरू की भूख हड़ताल, यह है मांग

Mon, 23 Sep 2019 02:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में विगत सोमवार को कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। विद्यालय प्रशासन फांसी लगाए जाने की बात कह रहा था। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में माता-पिता नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गए। परिजनों ने मांग की कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोप लगाए थे कि बेटी की हत्या हुई है। डॉक्टरों से बातचीत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए थे।

परिजनों का पहला सवाल था कि आत्महत्या के मामलों में फंदे का निशान पीछे की तरफ नहीं आता है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की गर्दन पर चारों और निशान होने का जिक्र किया गया है। इसी तरह छात्रा की कंठिका में फ्रैक्चर नहीं है, जबकि आत्महत्या के मामलों में इस हड्डी में फ्रैक्चर होता है।
विज्ञापन


बता दें कि छात्रा की मौत के बाद कई संगठनों ने इंसाफ के लिए जुलूस निकाले थे। मंगलवार को शहीद पार्क में माता-पिता के भूख हड़ताल पर बैठने के बाद प्रशासन में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें