सराफ व्यापारी के नौकर का शव संदिग्ध मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृत्यु के कारणों की पड़ताल के लिए शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
मारहरा कस्वा में केनरा बैंक के पास सराफ संजीव के यहां नेम सिंह पुत्र अनार सिंह निवासी सराय बुले खां (मारहरा) नौकरी करता है। देर रात नेम सिंह का शव गांव के निकट पड़ा मिला। इसकी सूचना पर परिजन पहुंचे।
परिवारीजनों ने संजीव पर नेम सिंह की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।