फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विश्व शांति के लिए सामूहिक जाप, 180 देशों में गूंजा नवकार मंत्र; आगरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Fri, 10 Apr 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर आगरा में जैन समाज के लोगों ने सामूहिक मंत्र जाप कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। दुनिया भर के 180 देशों में एक साथ हुए इस आयोजन ने एकता और अनुशासन का संदेश दिया।
विज्ञापन
विश्व शांति के लिए सामूहिक जाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) आगरा चैप्टर की ओर से बृहस्पतिवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर सभागार में सामूहिक नवकार मंत्र पाठ किया गया। दिगंबर और श्वेतांबर सहित जैन समाज के सभी पंथों के लोगों ने भाग लिया। शुभारंभ राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया। उन्होंने कहा कि जैन समाज की एकता और अनुशासन पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

जीतो के आह्वान पर बृहस्पतिवार को दुनिया भर के 180 देशों में 9 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया गया। चैप्टर के अध्यक्ष योगेश जैन (पीएनसी) ने नमोकार मंत्र की महत्ता बताते हुए कहा कि यह मंत्र किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि गुणों की पूजा है। सचिव नितिन जैन मारसंस ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सामूहिक पाठ के दौरान प्रदीप जैन, राजकुमार जैन, सुरेंद्र सोनी, जगदीश प्रसाद जैन, अशोक जैन और रवि जैन ने मंत्र की शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा पर विचार रखे। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस दौरान विमलेश कुमार जैन, एचएल बैनाडा, जितेंद्र जैन, चक्रेश जैन, सुरेंद्र जैन, सुशील जैन, अशोक जैन (कलाकृति), निर्मल मोठ्या, दिवोय बैनाडा, अनूप सुराणा, महिला मंडल की अध्यक्ष मेधना जैन, तनु जैन, शिल्पी जैन, यूथ विंग के अध्यक्ष अनुराग जैन, अक्षत जैन, मयंक जैन, शुभम जैन आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें