फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मतगणना के चलते छह दिन बंद रहेगी मैनपुरी की नवीन मंडी, अगले सप्ताह से ही शुरू होगी बिक्री

Sat, 05 Mar 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

10 मार्च को मतगणना प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए मंडी छह मार्च से बंद हो जाएगी। लगातार छह दिन तक मंडी बंद रहेगी। 
विज्ञापन
नवीन मंडी पर स्ट्रांग रूप के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को मैनपुरी की नवीन मंडी में होगी। इसके लिए लगातार छह दिन के लिए मंडी में फसलों की बिक्री बंद रहेगी। छह मार्च से मंडी बंद हो जाएगी। इसलिए शनिवार फसल बिक्री के लिए अंतिम दिन है। फिर अगले सप्ताह से ही बिक्री शुरू हो सकेगी। 

विज्ञापन


जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को नवीन मंडी में मतों की गणना होनी है। नवीन मंडी में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी हुई हैं। इसके चलते पहले से ही आधी मंडी प्रशासन ने बंद कर रखी है। वहीं, अब मतगणना के लिए नवीन मंडी को प्रशासन ने बंद करने का आदेश दिया है।

लगातार छह दिन बंद रहेगी मंडी 

वैसे तो 10 मार्च को मतगणना प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए मंडी छह मार्च से बंद हो जाएगी। अब केवल किसानों को अपनी फसल बिक्री करने के लिए शनिवार का ही समय मिलेगा। इसके बाद लगातार छह दिन मंडी बंद रहेगी। 

विज्ञापन

अगले सप्ताह 12 मार्च को ही फिर मंडी में किसान अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे। प्रशासन के आदेश के बाद मंडी समिति ने सभी आढ़तियों को छह मार्च से 11 मार्च तक मंडी बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। 

मंडी निरीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए छह से 11 मार्च तक छह दिन के लिए नवीन मंडी बंद रहेगी। आढ़तियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। कोई भी किसान छह मार्च से 11 मार्च के बीच फसल बिक्री के लिए मंडी न आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें