फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में आज दौड़ लगाएगा कोसी का अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पानीपत में होने वाली नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बठैनकलां का खिलाड़ी अजय शनिवार को अपना दमखम दिखाएगा। इसके लिए वह परिजनों के साथ पानीपत के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस बोर्ड के तत्वावधान में बडौत में आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में उसने उसका चयन किया गया था। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उस दौरान दमदार प्रदर्शन के दम पर ही अजय का चयन अंडर 14 में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हुआ। शुक्रवार को खिलाड़ी अजय अपने परिजनों के साथ सुबह ही पानी में होने वाली नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व अजय जनपद की ओर से बडौत में खेला था।
लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उसका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पानीपत के जीडी गोयंका स्कूल के खेल मैदान में होने वाली नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में वह प्रदेश की ओर से अंडर 14 में 100 दौड़ प्रतियोगिता में दम दिखाएगा। ग्रामीणों को नजर किशोर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें