कासगंज। न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन किया जाएगा। अदालत में निस्तारण के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित 50 हजार से अधिक वाद चिन्हित किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसमें बैंक पारिवारिक/वैवाहिक सर्विस में वेतन एवं भत्ते, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, धारा 138 एनआईएक्ट, के मामले, उत्तराधिकार के लंबित मामले, दीवानी एवं लघु आपराधिक मामले, भू-राजस्व, स्टांप व चकबंदी वाद, राशन कार्ड, वोटर कार्ड व श्रमवाद, मनरेगा, जनहित गारंटी अधिनियम, विद्युत एवं टेलीफोन, जल से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तीनों तहसील पर भी किया जाएगा। वादकारी अपने मामलों का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण की राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं।