Claim of fake signatures in resignations of councillorsप्रेसवार्ता कर जानकारी देती नगर पालिका च
कासगंज। पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने कहा कि कुछ सभासदों ने उनकी अनुपस्थिति में उनके कक्ष में मारपीट व गाली-गलौज की। डीएम को सभासदों के त्यागपत्र की सूची सौंपी है उसमें कई सभासदों के हस्ताक्षर फर्जी हैं।पालिका अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कुछ सभासद अपने निजी स्वार्थ एवं अपेक्षाओं के कारण कार्य में बाधा डालते हैं और षडयंत्र रचते रहते हैं। ऐसे ही कुछ सभासदों ने उनकी अनुपस्थिति में कक्ष में मारपीट व गाली- गलौज की गई। 13 सभासदों के त्यागपत्र देने की डीएम को जो सूची सौंपी गई हैं उसमें से तीन सभासदों ने त्यागपत्र से इन्कार करते हुए लिखित पत्र दिया है जबकि कई अन्य सभासदों ने फोन के माध्यम से हस्ताक्षर फर्जी होने की बात बताई है।