फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 14 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Wed, 11 Dec 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर शनिवार को किया जाएगा। 12 और 13 दिसंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें लघु मामले निस्तारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से संबंधित मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, सर्विस में वेतन एवं भत्ते से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, धारा 138 एनआईएक्ट के मामले, उत्तराधिकार के लंबित मामले, दीवानी एवं लघु आपराधिक मामले, भू-राजस्व, स्टांप व चकबंदी वाद, राशन कार्ड, वोटर कार्ड व श्रमवाद, मनरेगा, जनहित गारंटी अधिनियम, विद्युत एवं टेलीफोन, जल से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाना है।
बताया कि समस्त विभागों से संबंधित मामलों/वादों के निस्तारण हेतु वादों को चिन्हित किया जा रहा है। अब तक करीब 37500 वाद चिन्हित हो चुके हैं। समस्त अधिवक्ता एवं वादकारी अपने मामलों को प्रार्थना पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराकर लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें