अछनेरा। स्थानीय ग्रामीण न्यायालय परिसर में शनिवार 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का संचालन प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस दौरान सुलह-समझौते योग्य मामलों एवं विभिन्न वादों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। पक्षकारों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने मामलों का समाधान कराने की अपील की गई है। यह जानकारी ग्रामीण न्यायालय के पीठासीन अधिकारी ने दी है।