जगनेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को बसेडी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना जगनेर में पीड़िता के परिवार ने तहरीर दी थी, जिसमें बेटी के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने की बात कही गई थी। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शुक्रवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया, जहां से जेल भेज दिया गया।।