फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्र्रीय लोक अदालत का आयोजन स्थगित

Fri, 12 Apr 2024 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र्रीय लोक अदालत का आयोजन स्थगित
विज्ञापन

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव के चलते राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। अब 13 जुलाई को दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दीवानी परिसर में 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना था। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालयों, बैंकों सहित अन्य विभागों द्वारा मुकदमे सूचीबद्ध करके पक्षकारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तिथि बदलने से अब पक्षकारों को 13 जुलाई को दीवानी परिसर में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने बताया कि चुनाव के चलते राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन स्थगित किया गया है। अब 13 जुलाई को दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में न्यायिक अधिकारियों सहित सभी विभागाध्यक्षों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें