फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमल सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विहित आपराधिक विद्युत, जल, दूरभाष एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों, उपभोक्ता फोरम वादों, चकबंदी वादों, मध्यस्थ प्रकरणों, नगर पालिका, नगर निगम टैक्स वसूली आदि मामलों को निस्तारित करने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों को नियत करें।
विज्ञापन




पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह 16 को


मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी मंच पर 16 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह होगा। कार्यक्रम में वीर नारियों और अलंकृत पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन आरके शर्मा ने सोमवार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें