फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल जिमनास्टिक में आगरा को 16 पदक

Thu, 08 Jan 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 माध्यमिक विद्यालयीय राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से खेलते हुए आगरा के जिमनास्टों ने उम्दा प्रदर्शन किया। सभी वर्गों के 48 पदकों में से आगरा के खिलाड़ियों ने 16 पदक जीते। इसकी बदौलत यूपी की टीम को सीनियर वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कोलकाता में 31 दिसंबर से चार जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में डीवीएसएस खालसा इंटर कालेज के छात्र गौरव ने दो स्वर्ण व दो रजत पदक, अग्निवेश पांडेय ने तीन स्वर्ण व दो रजत पदक, सुनील पटेल ने एक स्वर्ण पदक और अरुण कुमार ने तीन कांस्य पदक जीते। एनसी वैदिक इंटर कालेज के छात्र प्रबल श्रीवास्तव को एक रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त हुए। पिछले दिनों इन खिलाड़ियों ने आगरा मंडल को बालक वर्ग के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी चैंपियन बनाया था। गुुरुवार को आगरा लौटने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर इन खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे।

यूपी की टीम में आगरा के तीन मुक्केबाज
आगरा। उत्तर प्रदेश की बाक्सिंग टीम में आगरा के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। बाक्सिंग कोच सोमेश के मुताबिक, भोजराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह और अभय प्रताप चौहान यूपी की टीम की ओर से नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता नागपुर में 8 से 13 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें