फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नेशनल चैंबर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की मौत, सड़क हादसे में हुए थे घायल; उपचार के दौरान गई जान

Sat, 28 Dec 2024 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सड़क हादसे में घायल हुए नेशनल चैंबर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही चैंबर के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला-अछनेरा रोड पर गांव अंगूठी के पास बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे अछनेरा की ओर से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नेशनल चैंबर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टीआर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज बिचपुरी के मुताबिक मृतक की पहचान टीआर सिंह उर्फ तोताराम (64) निवासी गांव रायभा थाना अछनेरा के रूप में हुई है। वो नेशनल चैंबर के सबसे वरिष्ठ सदस्य के साथ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर थे। पथौली के रहने वाले सहकर्मी धर्मेंद्र सिंह रोजाना की तरह उन्हें अपने स्कूटर से बोदला चौराहे पर छोड़ गए थे। इसके बाद वो ऑटो से घर जा रहे थे।

हादसे में ऑटो चालक संतराम निवासी नगला लालदास अछनेरा, सवारी महावीर सिंह जाटव बस्ती, अछनेरा घायल हैं। कार सवार मौके पर कार छोड़कर भाग गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें