फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: ताजमहल को लाइव दिखाने की मांग, नेशनल चैंबर ने लिखा पत्र, बंद है ऐतिहासिक स्मारक

Wed, 19 May 2021 07:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना काल में पूरी दुनिया में लोगों को ताजमहल का दीदार करने का अवसर प्राप्त होगा और ताज महल का अधिकाधिक प्रचार प्रसार होगा। 
विज्ञापन
taj mahal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल कोरोना संक्रमण के चलते बंद है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल चैम्बर अध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री से मांग की है कि ताजमहल का दीदार लाइव किया जाए। इससे पूरी दुनिया में ताजमहल का प्रचार-प्रसार होगा। 
विज्ञापन


लिखा पर्यटन मंत्री को पत्र
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बुधवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल को पत्र लिखकर यह मांग की कि आगरा के ताजमहल को लाइव टेलीकास्ट किए जाने की अनुमति प्रदान की जाए। जिलाधिकारी को भी अनुरोध किया गया है कि इस विषय को बढ़ाया जाए। इससे आगरा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। कोरोना काल में पूरी दुनिया में लोगों को ताजमहल का दीदार करने का अवसर प्राप्त होगा और ताज महल का अधिकाधिक प्रचार प्रसार होगा। 

पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा
ताजमहल को लाइव टेलीकास्ट करने से इसका प्रचार प्रसार बढ़ेगा जिससे देशी व विदेशी पर्यटक अधिक संख्या में आकर्षित होंगे। आगरा के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा साथ ही सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी एवं अधिक धन विनमय का लाभ मिलेगा। चैम्बर द्वारा ताजमहल को लाइव टेलीकास्ट करने के संबंध में पूर्व में भी यह मांग उठाई गयी थी लेकिन किन्हीं कारणों से यह विषय जिला प्रशासन स्तर से आगे नहीं बढ़ सका था।
विज्ञापन


सुझाव दिया गया है कि ताज महल को सरकारी वेबसाइट एवं विभिन्न टीवी नेटवर्क के माध्यम से लाइव विडियो दिखाने के लिए यूएसए स्थित मैं. अर्थकैम कंपनी नि:शुल्क दिखाने एवं ताजमहल को एक एचडी कैमरा दान करने के लिए तैयार है। भारत सरकार को केवल निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं 1.5 एमबीपीएस या इससे अधिक गति का इंटरनेट कनेक्शन देना होगा। इस सम्बन्ध में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- चिंताजनक: कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 21 से 40 साल के 10890 युवा, बच्चों में हुए संक्रमित
ये भी पढ़ें- आगरा कोरोना: थम रही संक्रमण की रफ्तार, नहीं रुका मौतों का सिलसिला, 18 दिन में हुई 57 मरीजों की मौत, 6801 ठीक हुए
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें