फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेश्नल चैंबर चुनाव 2024: अतुल गुप्ता बने अध्यक्ष, अंबा प्रसाद और मनोज बने उपाध्यक्ष; नीतेश कोषाध्यक्ष

Fri, 15 Mar 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के चुनावों में अतुल गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष के दो पदों पर अंबा प्रसाद गर्ग और मनोज गुप्ता जीते। कोषाध्यक्ष पद पर नीतेश अग्रवाल विजयी घोषित किए गए। 

 
विज्ञापन
नेश्नल चैंबर चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नेश्नल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स का चुनाव बृहस्पतिवार को कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में संपन्न हुआ। अतुल गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व पांच समूह सदस्यों के लिए मतदान हुआ। उपाध्यक्ष पद पर अंबा प्रसाद गर्ग व मनोज गुप्ता विजयी हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर नीतेश अग्रवाल को जीत मिली।
विज्ञापन


चुनाव समिति चेयरमैन महेंद्र कुमार सिंघल की अध्यक्षता में सुबह 10.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। 1320 मतदाताओं में 865 ने वोट डाला। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ। जिसमें अंबा प्रसाद गर्ग को 376 और मनोज गुप्ता को 365 वोट मिले। सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाले दोनों प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर नीतेशअग्रवाल ने सचिन सारस्वत को 441 मतों से पराजित किया। नीतेश को 649 और सचिन को 208 वोट मिले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने चैंबर सदस्याें का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा आगरा में एयरपोर्ट, यमुना पर बैराज व उद्यमियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगा।
विज्ञापन


चुनाव समिति चेयरमैन महेन्द्र कुमार सिंघल ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए समिति का आभार प्रकट किया। समिति में को चेयरमैन मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, शलभ शर्मा, श्री किशन गोयल व राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला प्रतिनिधित्व
- फाउंड्री समूह में अंशुल कौशल, राकेश सिंघल और विवेक मित्तल

- डीजल इंजन समूह में अमित अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता व विजय बंसल
- फूड व कोल्ड स्टोरेज से राज कुमार भगत, संजय कुमार अग्रवाल

- फुटवियर व कंपोनेंट समूह से कुलदीप सिंह, चंद्रमोहन सचदेवा, दिनेश कुमार जैन, रणजीत कुमार सामा एवं तरुण अग्रवाल
- सर्जिकल एप्लाइंस व ज्वेलर्स समूह से देवेंद्र गोयल, सतीश अग्रवाल,

- ट्रेडर्स समूह में अखिल मोहन, अनुज विकल, अशोक गोयल, अतुल गर्ग, कन्हैया मोटवानी, नीरज अग्रवाल
- होटल एंड रेस्टोरेंट समूह - अनूप गोयल, मनोज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, यशस्वी भगत

- इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी समूह- विनय मित्तल
- कैमिकल समूह में केशव दत्त गुप्ता, महेंद्र खंडेलवाल

- प्रिंटर्स व स्टेशनरी समूह में मनीष गोयल, मोहित गर्ग, राजेंद्र कुमार
- रियल एस्टेट समूह में अनिल अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें