बहुजन समाज पार्टी से निष्काषित किए गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ कथित बातचीत का आडियो जारी कर हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि आगरा में भी ऐसे कई आडियो बम उन बसपा नेताओं के पास हैं जो बसपा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के करीबी माने जाते हैं।
इन ऑडियो में चुनाव के दौरान की बातचीत है। इसमें बसपा नेताओं की ओर से रुपये की मांग और लेन-देन को लेकर जो बातचीत की गई, उनका पूरा रिकॉर्ड है। एक नहीं ऐसे कई ऑडियो हैं जो नसीमुद्दीन सिद्दीकी के करीबी नेताओं के मोबाइल होने की बात कही जा रही है।
बहुजन समाज पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी की बातों को दम देने के लिए ये सभी रिकार्डिंग लखनऊ में उनके पास भेजी जा रही हैं। यहां सिलसिलेवार ढंग से उन्हें जारी करने की तैयारी भी है।