फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भी नसीमुद्दीन गुट के पास है आडियो 'बम'

Fri, 12 May 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नसीमुद्दीन ‌‌स‌िददीकी
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी से निष्काषित किए गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ कथित बातचीत का आडियो जारी कर हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि आगरा में भी ऐसे कई आडियो बम उन बसपा नेताओं के पास हैं जो बसपा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के करीबी माने जाते हैं। 
विज्ञापन


इन ऑडियो में चुनाव के दौरान की बातचीत है। इसमें बसपा नेताओं की ओर से रुपये की मांग और लेन-देन को लेकर जो बातचीत की गई, उनका पूरा रिकॉर्ड है। एक नहीं ऐसे कई ऑडियो हैं जो नसीमुद्दीन सिद्दीकी के करीबी नेताओं के मोबाइल होने की बात कही जा रही है। 

बहुजन समाज पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी की बातों को दम देने के लिए ये सभी रिकार्डिंग लखनऊ में उनके पास भेजी जा रही हैं। यहां सिलसिलेवार ढंग से उन्हें जारी करने की तैयारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीमुद्दीन के निष्कासन से उभरेगा बसपा में दलित नेतृत्व

बसपा - फोटो : amar ujala
बसपा में राष्ट्रीय महासचिव और नंबर दो की हैसियत में रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के निष्कासन से पार्टी के उन नेताओं को खुशी है, जिन्हें सिद्दीकी ने किनारे लगवा दिया था। कभी कांशीराम के साथ मिशन में जुटने वाले कई दलित नेताओं को सिद्दीकी ने पार्टी से बाहर करा दिया था। 

अब नसीमुद्दीन सिद्दीकी के निष्कासन से उन निकाले गए नेताओं को उम्मीद है कि पार्टी में अब उनके दिन फिरेंगे। हालांकि तीन चुनाव से हार का सामना कर रही बसपा का जनाधार बढ़ाने के लिए निष्कासित नेता आगे नहीं आ रहे हैं। फिर भी बामसेफ के कई नेता पार्टी से निष्कासित नेताओं को फिर मिशन का हवाला देकर जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें