बाह: जैतपुर में नंदगवा रोड पर नाला बंद, सड़क पर बह रहा पानी
- फोटो : samvad
बाह। जैतपुर में नंदगवा रोड पर पटिया डाल कर नाला बंद किए जाने से सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैतपुर कस्बे के तीन इंटर कॉलेज, प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं नंदगवा रोड के रास्ते निकलते हैं। इतना ही नहीं चंबल क्षेत्र के ग्रामीण इसी सड़क से जैतपुर का बाजार करते हैं। इसके अलावा इटावा से धौलपुर के लिए जाने वाले वाहन नंदगवा रोड से ही आवागमन करते हैं। कस्बे में नाला पटिया रख कर बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों ने नाला खुलवा कर पानी की निकासी कराए जाने की मांग की है।
नाला बंद होने एवं सड़क पर पानी बहने का मामला संज्ञान में नहीं है। पंचायत सचिव को मौके पर भेज कर नाले को खुलवा कर पानी की निकासी कराई जाएगी।- नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी जैतपुर