फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव में भागवत कथा का प्रवचन करते हुए आचार्य सतीश अवस्थी महाराज ने कहा कि हर मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। जब अत्याचारी कंस के पापों का बोझ बढ़ गया, तब भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होते हैं। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। आचार्य ने श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन प्रस्तुत किया, इस पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। उन्हाेंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और वह गोकुल धाम पहुंचे। कृष्ण जन्म के बाद उन्होंने उनकी बाल लीलाओं पर प्रवचन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें