आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लगे शिविर में मरीजों की जांच करने के
आगरा। जैन मिलन आगरा सिद्धार्थ की ओर से रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 298 लोगों की नेत्र जांच हुई जिनमें से 40 मरीज मोतियाबिंद के मिले। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ईशान यादव ने मरीजों की जांच की। वहीं, वे लोग जिनकी नजर 35 फीसदी से कमजोर मिली उनका नजर का चश्मा बनवाया गया। संस्था अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क कराए जाएंगे। शिविर में डॉ. अतुल जैन, सुरेश कुमार जैन, अनिल आदर्श जैन, सुशील जैन, दिलीप जैन, पारस जैन, सतीश जैन और हेमा जैन आदि माैजूद रहे।