मथुरा में देवोत्थान पर परिक्रमा करने आईं दिल्ली मंगोलपुरी क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं की भूतेश्वर सब रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर परिजन आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी थीं।
शनिवार रात करीब डेढ़ बजे कुछ परिक्रमार्थी महिलाएं भूतेश्वर मंदिर के पास से भूतेश्वर रेलवे लाइन पार कर रही थीं। इनमें से दो महिलाएं बैजयंती (भाभी) पत्नी जगदीश व प्रेमलता (ननद) पत्नी पवन कुमार निवासी एफ-531, मंगोलपुरी दिल्ली- 83 रेल पटरी पार करने लगीं, जबकि साथ आईं अन्य महिलाओं ने ओवरब्रिज से होकर पटरी पार की। उसी दौरान दिल्ली से आगरा की तरफ जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस आ गई। दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।
ये भी पढ़ें -
Etah: हम क्राइम ब्रांच से हैं..., महिला शिक्षामित्र को कार में बिठाया, फिर कर दिया बड़ा कांड
मथुरा पहुंचे परिवार के लोग
ट्रेन की चपटे में आने से महिलाओं के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी जीआरपी मथुरा को दी। मौके पर जीआरपी निरीक्षक विवेक सक्सैना व अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। घटना की सूचना तुरंत ही उनके साथ आई महिलाओं ने दिल्ली में परिजनों को दी। रविवार सुबह महिलाओं के परिजन मथुरा आ गए। जीाआरपी ने महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
इसलिए हुआ हादसा
जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि महिलाएं ओवरब्रिज से न जाकर गलती से पटरी पार करने लगीं, इसलिए यह हादसा हो गया।