फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ड्यूटी पर तैनात नायब सूबेदार का ह्रदय गति रुकने से निधन, पार्थिव शरीर आज सुबह तक गांव रिठौरी के मजरा नगला माहौर पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। क्षेत्र के गांव रिठौरी के मजरा नगला माहौर निवासी विजयपाल सिंह (44) पुत्र देवी सिंह भारतीय सेना में पंजाब के फिरोजपुर में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। सूचना पाकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि विजयपाल सिंह का विवाह 2007 में आशा देवी के साथ हुआ था। उनके परिवार में 16 वर्षीय बेटी प्राची और 8 वर्षीय बेटा आयुष हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। पांच भाइयों में विजयपाल सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। पति की मौत के बाद पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजन को ढांढस बंधा रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह तक गांव पहुंचने की संभावना है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें