फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में लगी खंदी खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
04एमएनपी-20-भोगांव में कटी खंदी को जेसीबी से रुकवाते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव/आलीपुर खेड़ा। तहसील भोगांव के शिवपुरा रजवाना के पास रविवार की सुबह नहर में खंदी लग गई। खंदी लगने से करीब 200 बीघा खेतों की खड़ी फसल में नुकसान हुआ है। आलू की फसल के लिए तैयार किए गए खेत बेकार हो गए। वहीं अन्य खेतों में पानी भर गया। नहर विभाग के कर्मचारियों ने पांच घंटे बाद जेसीबी से खंदी बंद कराई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग 10 बजे तहसील भोंगांव के शिवपुरा रजवाना के पास रविवार की सुबह नहर में खंदी लग गई। किसानों ने खंदी बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम भोगांव को सूचना दी।
काफी देर तक जब कोई कर्मचारी खंदी बंद करने के लिए नहीं पहुंचा तो किसानों ने आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री को खंदी लगने और कर्मचारियों द्वारा सुनवाई नहीं करने की जानकारी दी। आबकारी मंत्री के निर्देश पर कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। शाम चार बजे खंदी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

इनका हुआ नुकसान
किसान अमित कुमार, दीपक कुमार, देवीदयाल, रामलड़ैते लोधी, राजवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, शिवराज सिंह की फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नहर विभाग के कर्मचारियों ने किसानों की बात को क्यों नहीं सुना। मैनपुरी प्रखंड गंगा नहर के अधिशासी अभियंता को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जाएगा। - सुधीर कुमार, एसडीएम भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें