फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला सीताराम के बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा

Thu, 05 Sep 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर के अनुसूचित जाति के कई बच्चों ने कुछ दिनों से स्कूल जाना बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले बैग रखे जाने को लेकर हुए झगडे़ के बाद बच्चे भयभीत हैं। परिजन उन्हें घर पर ही पढ़ा रहे हैं। हांलाकि इस संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर में करीब 10 दिन पूर्व बच्चों के बीच बैग रखने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद हरदासपुर और नगला सीताराम के अभिभावकों ने स्कूल आकर हंगामा किया था। उनके बीच मारपीट भी हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इस घटना के बाद नगला सीताराम के रहने वाले अनुसूचित जाति के कुछ बच्चों ने भय के चलते स्कूल जाना छोड़ दिया है। वह घर पर ही पढ़ रहे हैं। गांव निवासी महेश चंद्र, रामप्रकाश, गोविंद, जयकिशन आदि ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं तो खंड शिक्षाधिकारी को भेजकर मामले की जांच कराते हुए निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें