फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नगला पैमा के लोगों को बड़ी राहत, अब नहीं लगाना होगा 20 किमी का चक्कर; नाला पाटकर बनेगा नया रास्ता

Wed, 27 May 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के पास नगला पैमा क्षेत्र के लोगों को 15 से 20 किलोमीटर लंबे चक्कर से जल्द राहत मिलने वाली है। इसके लिए नाले को पाटकर सीधा रास्ता बनाने की योजना पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाया है।
 
विज्ञापन
छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिले क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के नजदीक स्थित नगला पैमा के लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी। बरसों से पाबंदियों की मार झेल रहे इस इलाके के लोगों के आवागमन के लिए नया रास्ता बनाया जाएगा। अब उन्हें 15 से 20 किलोमीटर के कच्चे और अंधेरे रास्तों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। पूर्व राज्य मंत्री एवं छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने मंगलवार को स्थानीय निवासियों के साथ आगरा मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान विधायक ने ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित ताज खेमा से देवी मंदिर तक बने नाले को पाटकर नगला पैमा तक सीधा रास्ता बनाए जाने की मांग रखी। साथ ही, यह क्षेत्र ताजमहल से मात्र 400 मीटर की दूरी पर होने के कारण इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। लगभग एक माह पूर्व विधायक डॉ. धर्मेश ने नगर निगम के अभियंताओं और अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया था। इसके बाद नगर निगम ने नाला पाटकर रास्ता बनाने के लिए लगभग 1.67 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया।

सीआईएसएफ के कारण झेलनी पड़ती है परेशानी
नगला पैमा के निवासियों की पीड़ा यह है कि सुरक्षा कारणों से सीआईएसएफ के जवान उन्हें ताजमहल की तरफ से नगला पैमा की तरफ नहीं जाने देते। इसके चलते उन्हें अपने ही घर पहुंचने के लिए 15 से 20 किलोमीटर लंबा, कच्चा और अंधेरा रास्ता तय करना पड़ता है। कई बार तो अर्थी तक ले जाने में दिक्कतें हुई हैं। बरातें तक रुक जाती हैं। अगर यह नया रास्ता बन जाता है, तो लोगों की यह वर्षों पुरानी और पीड़ादायक समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। मंडलायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की समस्या को गंभीरता से सुना और इस पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मुन्नालाल वर्मा, राजेंद्र सिंह चाहर सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें