किशनी। नगर पंचायत में तैनात लिपिक की नियुक्त को फर्जी बताते हुए एक व्यक्ति ने निदेशक उत्तर प्रदेश शासन को शिकायत की है। निदेशक को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2018 में लिपिक की नियुक्ति अवैध तरीके से कर ली गई। निदेशक से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी सिपाहीराम पुत्र कालीचरण ने निकाय निदेशक को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक की लिपिक पद पर नियुक्ति नियम विरुद्ध की गई है।
बैकलॉग सफाई कर्मचारी पद से सफाई कर्मचारी पद के समायोजन को गोलमोल कर शासन स्तर एवं जिला स्तर के अधिकारियों से तथ्यों को छिपाकर सीधे बाबू पदोन्नति के लिए फर्जी नियुक्ति बनाकर ज्वानिंग कराई गई है। शिकायती पत्र में 30 नवंबर 2018 की कार्यवाही रजिस्टर से जांच कराते हुए नियुक्ति की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
लिपिक की नियुक्ति के संबंध में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई है। जो संबंधित को दे दी गई है। इस संबंध में निदेशालय से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। - अभय रंजन सिंह, ईओ नगर पंचायत किशनी