फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातघर को बना दिया तबेला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। नगर पंचायत की अनदेखी से नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए बरात घरों को लोगों ने तबेला बना दिया है। नगर पंचायत क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा सात बरातघरों का निर्माण शुरू कराया गया था। कुछ बनकर पूर्ण हो गए तो कुछ अधूरे पड़े हुए हैं। सात बरातघर पृथ्वीपुर रोड, बटपरू, हरीसिंहपुर, नगला सुखे, खडेपुर, नगला मंगद और नगला घासी में बनवाए गए हैं। नगला सुखे में अधूरे पड़े बरातघर को ग्रामीणों ने पशुओं का तबेला बना दिया है।
विज्ञापन

बरातघर में मुख्य गेट नहीं होने से शौचालय में गंदगी रहती है। बरातघर और बाउंड्रीवॉल के बीच झाड़ियां उग आईं हैं। लोगों ने वहां पर घूरे के ढेर लगा दिए हैं। बरातघर को अस्थायी गोशाला भी बनाया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्रवासी प्रकाश चंद्र, सतीशचंद्र, रामसेवक, दुलारेलाल, दीपक सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, संजय सिंह ने बरातघर की व्यवस्था में सुधार कराने की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम रामसकल मौर्य का कहना है जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पैमाइश करके कब्जा दिलवाया
किशनी। तहसील क्षेत्र के पुवार्या निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर रविवार को राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर पैमाइश कराने के बाद अशोक को कब्जा दिला दिया है। पहले भी 29 जुलाई को कानूनगो और लेखपाल द्वारा पैमाइश की गई थी। दूसरे पक्ष ने पैमाइश को मान भी लिया था। बाद में दोबारा कब्जा कर लिया। एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने जांच करके अशोक को कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें