फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया अभद्रता का आरोप

Wed, 11 Oct 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। नगर पंचायत अध्यक्ष पर वार्ड सभासद के द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड 8 के सभासद सुमित का कहना है कि जब वह वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत के कार्यालय पर पहुंचे तो नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान के द्वारा उनसे अभद्रता की गई। उनके वार्ड की समस्याओं को भी नहीं सुना। उसका आरोप है कि चुनावों में उनके रिश्तेदार को हराकर वह सभासद बना है इसी के चलते उससे अभद्रता की जा रही है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें