फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली कटौती बनी मुसीबत, लोग हो रहे परेशान

Wed, 11 Oct 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे में इन दिनों लोग दिन में उमस भरी गर्मी से बेचैन हैं। वहीं विद्युत निगम ने लोगों की बैचेनी और बढ़ा दी हैं। अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। लोगों ने अधिशाषी अभियंता से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की है। उमस भरी गर्मी में दिन के अलावा रात को भी 4 से 5 घंटे तक बिजली काटी जा रही है। कस्बे में फॉल्ट तो कभी रोस्टिंग और नई विधुत केबल बिछाने के बहाने अघोषित बिजली कटौती हो रही है। जिसके चलते कस्बा के लोगों में रोष बना हुआ है। सरकार के आदेशों के बाद भी कस्बा के लोगों को 18 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में दिन के अलावा रात को लगातार तीन से चार घंटे तक बिजली न आने से लोगों का चैन सुकून सब गायब हो चुका है। रात को 12 से 2 बजे के बीच बिजली काटी जाने से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। पुष्पेंद्र, आकाश गुप्ता, कमल कांत सहित अन्य लोगों ने 18 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें